कालपी जालौन – प्रशासनिक अधिकारियो की उपस्थिति तथा नवागंतुक न्यायिक उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वार संघ अध्यक्ष एवं अधिवक्ताओं की मौजूदगी में बैठक कर शिष्टाचार भेंट में मुकदमों के निस्तारण में सर्वाधिक सहयोग करने का आश्वासन दिया।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित वारसंघ की बैठक पर नवागंतुक न्यायिक उप जिलाधिकारी कुमार संजय ने मौजूद बार संघ अध्यक्ष एवं सभी मौजूद अधिवक्ताओं से कहा कि बार बेंच मधुर संबंध बनाकर आपके सहयोग से लंबित मुकदमों को शीघ्र निस्तारण करने में मेरी पहली प्राथमिकता होगी सिर्फ आपका सहयोग मुझे चाहिए यदि आप लोगों का सहयोग मिलता रहा तो ज्यादा से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा बार संघ कालपी अध्यक्ष गयादीन अहिरवार ने सभी मौजूद अधिवक्ताओं के समक्ष नवागंतुक उप जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने कहा कि अदालत में बार बैंच के मधुर संबंध बनाकर मुकदमों के निस्तारण में सर्वाधिक सहयोग करने का आश्वासन दिया मौजूद अधिवक्ताओं ने पहली मुलाकात कर उनका स्वागत किया मौके में प्रशासनिक नवागंतुक उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह तहसीलदार अभिनव तिवारी नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला अधिवक्ताओं में राजेंद्र तिवारी रवि तिवारी राकेश द्विवेदी दिनेश बाबू श्रीवास्तव अखिलेश अहिरवार मनोज जाटव सतीश निषाद जय किशोर कुलश्रेष्ठ लखन बाबूराम श्रीवास मोहनलाल श्रीवास आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










