आखिर कब बनेगी भोगनीपुर-मुगल रोड?

भोगनीपुर मुगल रोड स्थित सीओ ऑफिस के सामने सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर इतने बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है।
स्थिति ऐसी हो गई है कि लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है क्या इस सड़क की मरम्मत तभी होगी, जब यहां किसी व्यक्ति की जान चली जाएगी या कोई गंभीर दुर्घटना हो जाएगी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर समय-समय पर केवल पेचवर्क कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। कुछ ही दिनों बाद वही सड़क फिर से टूट जाती है और गड्ढे पहले से भी ज्यादा बड़े हो जाते हैं। आखिर कब तक जनता इस बदहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करती रहेगी?
सीओ ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण स्थान के ठीक सामने सड़क की यह दुर्दशा प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। रोजाना इस मार्ग से हजारों लोग, बाइक सवार, कार चालक और पैदल यात्री गुजरते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जनता की मांग है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लें और केवल अस्थायी पेचवर्क करने के बजाय सड़क का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।

संवाददाता अखिल दुबे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें