कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 559 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
कानपुर देहात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं। पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।












