पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कालपी अभिलेखों का निरीक्षण कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी दिए निर्देश

कालपी (जालौन)। नवागंतुक एसपी ने कोतवाली का रात्रि मे अचानक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कोतवाली में आकर कार्यालय के अभिलेखों एवं माल खाना में रखे हुए शस्त्रों के साफ-सफाई तथा रखरखाव हवालात मिशन शक्ति केंद्र महिला पटल साइबर हेल्प पटल बिंदुवार निरीक्षण किया साथ में अपराध रजिस्टर हिस्ट्री शीटर रजिस्टर अवागंतुक रजिस्टर जैसे अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया उन्होंने अपराध समीक्षा करते हुए मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को लंबित मुकदमों को गुणवत्ता परक तरीके से तत्काल समाप्त कर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव को देखकर सर्वाधिक संतुष्ट हुए इसके उपरांत उन्होंने कोतवाली के चारों तरफ भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखकर संतुष्ट हुए निरीक्षण दौरान मौजूद लोगों में वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह जीडी कंप्यूटर विनीता मुंशी वीरेंद्र कुमार महिला पटल प्रभारी सरिता कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र मिश्रा कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित वर्मा महमूदपुर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र अप निरीक्षक दयाशंकर यादव आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें