रूरा-शिवली मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत: महिला की दर्दनाक मौत

रूरा कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के देवीपुर बंबी के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रूरा और शिवली पुलिस मौके पर पहुंचीं। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव देवीपुर गांव मार्ग के किनारे रख दिया। हादसे की जानकारी पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मौके पर पहुंचे और स्वजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर कहीं परिजन माने और पंचायत नामा भरा। रूरा पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रूरा थाना क्षेत्र के कुडरा गांव निवासिनी 36 वर्षीय उमा पाल पत्नी सर्वेश पाल देवीपुर गांव स्थित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षिका के रूप में कार्य करती थी। रविवार की दोपहर स्कूल में कुछ आवश्यक कार्य हेतु आई शिक्षिका करीब 11 बजे अपने घर को वापस लौट रही थी। कोई सवारी वाहन ना मिलने के कारण एक बाइक सवार से मदद मांगी और उसके साथ घर की ओर चल पड़ीं। अभी वह बंबी के करीब ही पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरा और शिक्षिका ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे मृतका का पति सर्वेश पाल पुत्र अमन, अनुज और अंकुश आदि स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सर्वेश पाल खेती किसानी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता है तथा उसकी पत्नी प्राइवेट पढ़ाकर अपने पति का हाथ बटाती है। दिवंगत के शव को घटनास्थल पर रख परिजन मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही रूरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तीन थानों का फोर्स मौजूद रहा।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर राज्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर हर प्रकार की सरकारी सुविधा और लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर कहीं परिजन माने।
रूरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले चालक की तलाश की जा रही है। विधिक कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें