राजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के 6,800 रुपये वापस कराए

कानपुर देहात। थाना राजपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को राहत दिलाते हुए उसके खाते में पूरी धनराशि 6,800 रुपये वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई पर शिकायतकर्ता ने आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी अंग्रेज बाबू के मोबाइल पर 3 मई 2026 को साइबर ठग ने .apk फाइल भेजी थी। फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर ठग ने उनके साथ 6,800 रुपये की साइबर ठगी की थी। पीड़ित ने उसी दिन थाना राजपुर की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद राजपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
पुलिस की अपील: ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं, खोए हुए मोबाइल की शिकायत सीईआईआर पोर्टल www.ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। अनजान स्रोतों से मिली .apk फाइल डाउनलोड करने से बचें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें