कालपी (जालौन)। सीएचसी कालपी एवं जिले के स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर प्रदेश संघ आवाहन पर 8 अक्टूबर वर्ष 2026 से हड़ताल करने का ऐलान किया सभी संविदा कर्मी हड़ताल पर रहे जिससे अधिकतर स्वास्थ्य सेवाये प्रभावित रही कई मरीज अस्पताल से मायूस होकर लौटे हड़ताल समाप्त होते हुए।
शनिवार को सीएचसी कालपी में आकर सीएचसी कार्यालय में मौजूद अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया के समक्ष पटल पर मौजूद उपस्थिति रजिस्टर में सभी संविदा कर्मियों ने हस्ताक्षर बनाकर पूर्व की तरह अपने कार्यों में जुट गए इतना भी नहीं एक सप्ताह से जो कार्य अधूरे पड़े थे वह भी कार्य पूरे किए गए कुछ मरीजों को सीएचसी कालपी में आने पर समस्याएं आई वह भी पूरी की गई हड़ताल पर वापस होने वाले संविदा कर्मी प्रदीप कुमार विनोद सचान अनिल सिंह ममता राम जीवन गुप्ता रामजी आदि लोगों ने आकर उपस्थिति रजिस्टर में अपनी ड्यूटी दर्ज की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










