
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरवनखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण।
कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आज अपराह्न 01:55 बजे खंड शिक्षा अधिकारी/बीआरसी कार्यालय, सरवनखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, सरवनखेड़ा उपस्थित रहे। निरीक्षण में बीआरसी कार्यालय में कार्यरत मोटारिक अनवर एवं ब्लॉक समन्वयक गुणवत्ता अनुपस्थित पाए गए, जबकि शेष कार्मिक उपस्थित मिले। कार्यालय कक्षों एवं कार्यालय परिसर के बाहर साफ-सफाई का अभाव पाया गया। साथ ही कार्यालय अभिलेखों का रखरखाव भी सुव्यवस्थित नहीं पाया गया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी, सरवनखेड़ा को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा कार्यालयीय अभिलेखों को























