पूर्व सांसद राजा रामपाल का जन्मदिन ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया, संविधान बचाओ–वोट बढ़ाओ अभियान चलाने का लिया संकल्प

 

कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

कानपुर देहात। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय कार्यालय में पूर्व सांसद राजा रामपाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ, वोट बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने की। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी विधानसभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यदि कहीं किसी अधिकारी द्वारा वोट बढ़वाने में कोई समस्या या बाधा उत्पन्न की जाती है तो उसकी जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दें। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मिलकर इस अभियान को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद राजा रामपाल ने अपने जन्मदिन पर संकल्प लेते हुए कहा कि संविधान बचाओ–वोट बचाओ अभियान को संकल्प सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के प्रत्येक नागरिक को एक वोट का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया है। इस अधिकार की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पवन कटियार ने किया। इस दौरान बृजमोहन फौजी ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े सभी कार्यकर्ता एक-एक वोट को सुरक्षित कराने और मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का कार्य करेंगे, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जा सके।

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने भी अपने संबोधन में मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाने पर जोर दिया और पूर्व सांसद राजा रामपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता एकजुट होकर मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम जुड़वाने का कार्य करे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और इस अभियान को युद्ध स्तर पर चलाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। भोगनीपुर विधानसभा में भी इस अभियान को पूरी सक्रियता के साथ चलाया जाएगा, ताकि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल कर लखनऊ पहुंचे।

कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद राजा रामपाल को माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता वेदव्यास निराला, योगेंद्र राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव शेखू खान, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह पाल, प्रदेश सचिव अनिल यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष यदुनंदन यादव, राजेश बाबू, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें