22 नवंबर को सायं 06 बजे आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

कानपुर देहात। नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में जनपद कानपुर देहात में दिनांक 22 नवंबर 2026 को सायं 06:00 बजे ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के सफल, सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा  अंकित शुक्ला द्वारा आदेश जारी कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के माध्यम से नागरिक सुरक्षा, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निकाय, शिक्षा, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट की स्थिति में आपातकालीन प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पतालों में उपचार व्यवस्था तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच त्वरित समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, संबंधित कार्मिकों एवं प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा क्या करें और क्या न करें के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मॉक ड्रिल स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जनमानस को पूर्व में जागरूक किया जाए, जिससे लोग अभ्यास की प्रकृति से अवगत रहें तथा किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी संबंधित विभाग आवश्यक संसाधनों, उपकरणों एवं कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय से पूर्व अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें।
मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में विभागीय तत्परता, आपसी समन्वय तथा जनसुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा, जिससे वास्तविक आपदा अथवा आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें