शिक्षण संस्थान में आयोजित कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

कानपुर देहात।जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से समय-समय पर कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पुखरायां, कानपुर देहात में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में कानपुर नगर से आए मुख्य वक्ता डॉ. बी.के. पाण्डेय, एडिशनल डायरेक्टर, एनसीएस तथा सिद्धार्थ, असिस्टेंट इम्प्लॉयमेंट अधिकारी द्वारा भारत सरकार की योजना नेशनल कैरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कैरियर संबंधी सुविधाओं एवं कोचिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं कैरियर काउन्सलर रामजी, सारथी सिविल अकादमी, काकादेव, कानपुर नगर द्वारा इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों, विभागीय योजनाओं, स्वरोजगार तथा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं कौशल के अनुरूप करियर का चयन करने, रोजगारपरक जानकारी प्राप्त करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला के सफल आयोजन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुखरायां के प्राचार्य पंकज यादव, अंजना यादव, पीएल (एचपीपीआई) तथा संस्थान के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारीगण का सहयोग रहा। जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात की ओर से अनुज यादव (वाईपी), रामकिशोर सोनकर, वरिष्ठ सहायक, रिशू शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें