कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, नागरिकों ने मॉक मतदान कर समझी प्रक्रिया

कानपुर देहात में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  अंकित शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित कर नागरिकों को मशीन के संचालन, मतदान प्रक्रिया तथा वोट डालने के तरीके की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शन केंद्र पर ईवीएम के माध्यम से मॉक मतदान कर मतदान प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया। इसी क्रम में जनपद की अन्य तहसीलों में भी ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शन केंद्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को ईवीएम के प्रति जागरूक किया जा सके तथा मतदान प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाओं एवं भ्रांतियों का निराकरण किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें