कालपी (जालौन)। नगर के एक चर्चित चौराहे स्थित दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाकर लगभग 50हजार रूपए का सामान चुरा कर रफू चक्कर हुए।
मोहल्ला राम चबूतरा निवासी तारीख मंसूरी पुत्र पीरवकश मंसूरी ने गुरुवार के दिन कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि मुन्ना फुल पावर चौराहे समीप मैहर रोड जाने वाले सर्विस रोड में स्थित मेरी दुकान थी मैं दुकान को पूर्व की भांति बंद कर घर चला गया था जब सुबह में दुकान खोलने आया दुकान में रखा हुआ सामान अज्ञात चोरों ने दुकान के ऊपर टीन खोल करके अंदर प्रवेश होकर लगभग 50 हजारो रूपए का सामान चुरा कर भागने में सफल हुए उक्त घटना को प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने संज्ञान में लेकर पुलिस टीम भेज कर प्रत्येक बिंदुओं में जांच की जांच दौरान पीड़ित दुकानदार को शीघ्र चोरी खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












