कालपी (जालौन)। एक ग्राम में कृषक की मारपीट की घटना में अदालत आदेश पर कोतवाली कालपी ने चार आरोपियों के खिलाफ जुर्म धारा 115(2) 352 351(2) 324 317(2) 3-5 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला को जांच सौपी।
ग्राम बैरई निवासी पीड़ित नरेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश ने अदालत के आदेश पर कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 19 अक्टूबर वर्ष 2026को मैं अपने खेत में मौजूद था उसी समय मेरे गांव के निवासी गण संजय उर्फ पल्लू पुत्र रामसेवक राहुल मोहन संजय उर्फ पल्लू अंजनी पुत्र राजेंद्र समेत चार लोगों ने एक राय होकर गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह फैक्चर कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर खेतों में रखवाली कर रहे कृषको ने आकर हमलावरों को ललकार तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना के बाबत कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण मैं अदालत की शरण में गया अदालत के आदेश से मुकदमा दर्ज कर चिक रशीद उपलब्ध करायी गई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












