कालपी जालौन 19 नवंबर
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे किनारे स्थित बुंदेलखंड गार्डन में बीते 17 नवंबर की रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रशासन की सख्त पाबंदी के बावजूद समारोह में खुलेआम फायरिंग कर न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाई जा बल्कि वहां मौजूद मेहमानों की जान भी जोखिम में डाली जा रही है बीती 17 नवम्बर की रात हाइवे किनारे स्थित बुंदेलखंड गार्डन गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में एक युवक असलहा से भीड भाड के बीच फायरिंग कर रहा है यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया और गुरूवार को हर्ष फायरिंग करते हुये वीडियो वायरल हो गया वीडियो सामने आया कि जश्न के बीच असलहों से फायरिंग होते साफ दिख रहा है अचानक हुई फायरिंग से मौके पर कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।
फोटो गार्डन में फायरिंग करने वाला व्यक्ति हाथ में बंदूक लिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












