भोगनीपुर में सांसद नारायण दास अहिरवार का व्यापक जनसंपर्क दौरा, कार्यकर्ताओं को दिया एक-एक वोट बढ़ाने का मंत्र; राघव अग्निहोत्री बोले—हर बूथ पर चल रहा अभियान

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नारायण दास अहिरवार ने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा तथा सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों के सुख-दुख में सहभागिता की।

सांसद नारायण दास अहिरवार ने ग्राम प्रेमपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से मतदाता सूची में वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र और बूथ पर एक-एक वोट बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना है। प्रत्येक पात्र मतदाता का वोट बनवाना है और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है।

इसके बाद कस्बा मूसानगर में पहुंचकर एक दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया और दुकान संचालक को शुभकामनाएं दीं।

कस्बा सराय में सांसद ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की बात कही।

वहीं ग्राम सिग्मापुर में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष हिमांशु यादव की दिवंगत माता जी के शांति पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा पुखरायां कस्बे के अहरौली शेख में समाजवादी पार्टी के जोन इंचार्ज ओवैस दीवान के निज निवास पर पहुंचकर वैवाहिक अवसर पर शुभकामनाएं दीं और परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात हुई।

राघव अग्निहोत्री बोले—प्रत्येक बूथ पर एक-एक वोट बढ़ाने का अभियान जारी

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने बताया कि भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वोट बढ़ाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हैं और प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची पर नजर रखते हुए पात्र मतदाताओं के नए वोट बनवाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। प्रत्येक बूथ पर एक-एक वोट बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में भोगनीपुर के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को जिताकर लखनऊ विधानसभा भेजने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, प्रदेश सचिव काशिफ खान, प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव, हाजी अकील अहमद, श्याम जी पाल, गुड्डू यादव, सत्येंद्र पाल, सेक्टर प्रभारी दीपक यादव, सेक्टर प्रभारी संदीप यादव सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद के इस क्षेत्रीय दौरे में जनसंपर्क, जनसमस्याओं के समाधान, सामाजिक सहभागिता और बूथ स्तर पर मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का अभियान प्रमुख रूप से चर्चा में रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें