जगतगुरु शंकराचार्य ने राघव अग्निहोत्री को अपना प्रतिनिधि किया घोषित।।

81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा लेकर आज भोगनीपुर विधानसभा आगमन पर परमपूज्य ज्योतिषपीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के भोगनीपुर विधानसभा आगमन पर जनमानस का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और गौसंरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकली उनकी यात्रा का कालपी यमुना पुल पर गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा भोगनीपुर विधानसभा संयोजक राघव अग्निहोत्री ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ माला व स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।। इसके बाद यात्रा का यमुना पुल से लेकर चोरा पीपरी भोगनीपुर कंचनमटी और पुखरायां नगर से लेकर मूसानगर तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और गौमाता राष्ट्रमाता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
कालपी (जालौन) से पुखरायां की ओर आते समय चौरा ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि मोनू यादव व इबादुल हसन के नेतृत्व में शंकराचार्य का भव्य स्वागत हुआ। सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद अमरौधा के पूर्व अध्यक्ष साबू कुरैशी एवं समाजसेवी तारिक कुरैशी ने अपने समर्थकों के साथ जगतगुरु शंकराचार्य का स्वागत कर उन्हें गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गौसंरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।
यात्रा आगे बढ़ते हुए भोगनीपुर क्षेत्र के कंचनमठी में चन्दन कुलश्रेष्ठ ,जिला महासचिव समाजवादी पार्टी पवन कटियार, बैकुंठ यादव प्रतीक कुलश्रेष्ठ ने भव्य स्वागत किया शंकराचार्य जी ने हनुमान मंदिर में दर्शन भी किये तब पश्चात पुखरायां नगर में प्रवेश किया पुखरायां में सबसे पहले रामनरेश महेंद्र ट्रेडर्स ने जगतगुरु शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया।। पुखरायां में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा ने सैकड़ों के साथियों के भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत के दौरान लोगों ने शंकराचार्य के विचारों का समर्थन करते हुए गौसंरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। और फिर पुखरायां के कृष्णा मिष्ठान भंडार द्वारा महाराज जी का भव्य स्वागत हुआ एवं मिष्ठान वितरण किया गया ।।
इसके उपरांत शंकराचार्य पुखरायां मीरपुर पहुंचे जहां परिवार समेत समाजसेवी अनिल गुप्ता ने जोरदार स्वागत और यात्रा में चल रहे सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया ।। इसके बाद जगतगुरु शंकराचार्य जाई ने पुलिस चौकी के समीप स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में पहुंचकर गौ माता की पूजा अर्चना की और गौशाला के संरक्षक अनिल कुमार बंसल से गौशाला के बारे जानकारी ली।। इसके बाद स्वागत कार्यक्रमों के चलते क्रम में सुआ बाबा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की ओर आये हुये सभी लोगों से जनसंवाद भी किया, और पत्रकारों के सवालों के बेबाकी से जवाब भी दिया।। सुआ बाबा मंदिर में ध्रुव ओमर मदन मिश्रा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शांति शरण यादव आदि लोगों ने शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त।। किया देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। तत पश्चात भोगनीपुर में सैकड़ो मुस्लिम लोगों ने पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा काशिफ खान,उवैस दिवान,अबू अजहरी,दानिश जेकर सेम सैकड़ों लोगो ने जगतगुरु शंकराचार्य जी को फूल माला पहनाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए ज्ञापन सोपा अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था, पर्यावरण और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। गौवंश की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान मिलना चाहिए। गौर में अनुराग तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने महाराज श्री का स्वागत बंधन अभिनंदन किया महाराज जी ने सभी लोगों को वचनबद्ध भी किया और कहा कि यदि राजनीतिक दल जो सत्ता में है वह राष्ट्रीय वह गौ माता को राजमाता घोषित करें और जो केंद्र सरकार में हैं वह गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करें इसके बाद हम सभी लोगों का वोट पा पाएंगे और जो सत्ता के बाहर लोग हैं उनको वोट हम लोग तभी देंगे जब गाय माता को राज्य माता का सम्मान दिया जाएगा ऐसी घोषणा करें मूसानगर में वीर स…








