कानपुर देहात में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 286 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 286 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग करना, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे आमजन को सुरक्षित यात्रा का वातावरण मिल सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें