कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, वारंटी समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त झल्लर सिंह उर्फ भगवान दास को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना शिवली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त रिहान खान को गिरफ्तार किया।
थाना अकबरपुर पुलिस ने आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करने एवं अभद्र हरकतें करने के आरोप में मो. रिहान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वहीं थाना गजनेर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालन के मामले में शहीद अहमद उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और सट्टे से संबंधित रजिस्टर बरामद किए।
इसके अतिरिक्त जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 25 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें