प्रसिद्ध बनखंडी मंदिर भक्तों का बना आस्था का केंद्र अष्टमी पर्व पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

कालपी (जालौन)। नगर के प्राचीन मंदिर बनखंडी देवी मंदिर में महंत जमुना दास महाराज के सानिध्य में नवदुर्गा पर्व की शुरुआत से भक्तों का सिलसिला मंदिर में पहुंचने का बराबर जारी रहा वही भक्तों ने पहुंचकर अपनी पूजा अर्चना की तथा मनोकामना पुरी करने पर आशीर्वाद मांगा मौजूद भक्तों द्वारा जय कारों से मंदिर चारों तरफ तथा नगरी रोमांचक सुशोभित होती हुई नजर आती है।
रविवार के दिन अष्टमी पर्व में भक्त जनों में जैसे महिलाएं पुरुष युवा लड़कियां नन्हे मुन्ने लड़के सभी लोगों ने मां बनखंडी देवी दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा मां दरबार में माथा टेक कर सुख शांति एवं मनोकामना पूरी करने हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया उक्त मंदिर मां बनखंडी देवी की कृपा से तथा महंत जमुना दास महाराज के अथक प्रयास से मंदिर की रोचकता दिनों दिन बढ़ती हुई नजर आ रही है मां बनखंडी देवी ने कई वर्षों पूर्व जंगल में देवी के रूप में भक्तों को प्राप्त हुई थी तभी से एक मठिया में विराजमान हुई मां देवी की भक्तों द्वारा पूजा अर्चना बराबर की जा रही थी मां देवी ने महंत जमुना दास महाराज को स्वप्न देकर मंदिर के रखरखाव हेतु बुलावा किया था वही देवी के बुलावे में महंत ने मंदिर में आकर मंदिर की रखरखाव तथा मंदिर को सुशोभित करने की कमान संभाली तभी से मंदिर की आय को ध्यान में रखते हुए मंदिर की बढ़ोतरी दिनों दिन ऊंचाइयों में पहुंच रही है इतना भी नहीं मां देवी का दरबार भक्तों के बीच विख्यात है कोई भी भक्त मां के दरबार में दर्शन कर जो अपनी मनोकामना मानता है मां देवी उसकी मनोकामना सदैव पूर्ण करती है इसीलिए मां देवी का दरबार प्रतिदिन से लेकर रात्रि तक चारों तरफ भक्तों के आने जाने में सदैव गुलजार होता हुआ सुशोभित नजर आता है मंदिर में मां की प्रेरणा से मौजूद महंत के भक्तों द्वारा चरण बंधन करने से उनके द्वारा मिला आशीर्वाद भक्तों के लिए सदैव सुख शांति एवं दिनों दिन बढ़ोतरी होती हुई नजर आती है इस मंदिर में जनपद के ही नहीं भक्त कई जनपदों तथा प्रदेश के भक्तों ने आकर मां दरबार पर जो आराधना की है उनका सदैव सफलता अवश्य मिली है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें