कानपुर देहात में विशेष चेकिंग अभियान, 28 वाहनों के चालान कर 2.10 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला

मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हुई कार्रवाई, बसों के सुरक्षा मानकों की भी जांच

कानपुर देहात। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने वाहनों को रोककर मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और दोषपूर्ण नंबर प्लेट की जांच की। इसके साथ ही ब्रीथ एनालाइजर की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की भी जांच की गई।
बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल किट, अग्निशमन सिलेंडर, आपातकालीन द्वार और ओवरलोडिंग सहित निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें