कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यालय पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।








