मंगलपुर में तमंचे के बल पर 18 हजार रुपये की वसूली, एक आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र में कार में टक्कर मारने का आरोप लगाकर कैंटर चालक और उसके सहायक से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन 18 हजार रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान झींझक के शंकरगंज निवासी शिवम सिंह गौर उर्फ पुत्ती (22) के रूप में हुई है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात कैंटर चालक जिलानी अपने पिता के साथ रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। मंगलपुर क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के पास कार सवार चार लोगों ने कैंटर को रुकवा लिया। आरोपियों ने कार में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए दोनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चालक से एक हजार और उसके पिता से दो हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि तमंचे के बल पर डराकर चालक के मित्र के माध्यम से 15 हजार रुपये ऑनलाइन भी ट्रांसफर करा लिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें