रसूलाबाद में गैर-इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिता की इलाज के दौरान हुई थी मौत

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी रामबली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मनावा मोड़ से करीब 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को रिवरी इटैली गांव निवासी संदीप ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने एक राय होकर उसके और उसके पिता जयकरन सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। मारपीट में घायल जयकरन सिंह की 19 सितंबर 2026 को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या से संबंधित धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें