पुश्तैनी जमीन से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों मे विवाद राजपुर मे तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर रोका कोर्ट के आदेश तक यथास्थिति रखने के निर्देश

कानपुर देहात के राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मदियापुर गांव गुरुवार को रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए विवाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई सूचना मिलने पर सिकंदरा तहसीलदार और राजपुर पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शात कराया और कोर्ट का आदेश आने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गांव के पावन कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन है उन्होंने अपनी चाची से भी कुछ जमीन खरीदी है पवन का आरोप है कि पड़ोसी उनकी जमीन से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं उनके मुताबिक सरकारी दस्तावेजों में इस जमीन पर कोई रास्ता दर्ज नहीं है पवन ने बताया कि बुधवार को रास्ता निकालने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगो ने उनके साथ मारपीट की उन्होंने राजपुर थाने मे शिकायत दर्ज कराई है और मेडिकल जांच भी करवाई है वही दूसरे पक्ष के विनीत मिश्रा का कहना है कि जिस जगह को लेकर विवाद है वह एक पुराना रास्ता है विनीत का आरोप है कि पवन पक्ष आवादी वाली जगह पर जबरन कब्जा करके रास्ते को बंद करना चहता है उनके अनुसार नवंबर 2025,मे भी इस रास्ते को लेकर दोनों पक्षों मे विवाद हुआ था तब तहसीलदार के कर्मचारियों ने कुछ कागजों में रास्ता दर्ज होने की बात कही थी रास्ते की विवाद की जानकारी मिलते ही सिकंदरा तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल नायब तहसीलदार सुप्रिया और राजपुर थाना अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात कर विवाद की पूरी जानकारी ली तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि पवन कुमार के मुताबिक मामला कोर्ट मे चल रहा है इसलिए कोर्ट का फैसला आने तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए तहसीलदार ने साफ किया कि कोर्ट से जो भी आदेश आएगा उसका नियमों के हिसाब से पालन कराया जाएगा अधिकारियों की समझाइश के बाद मौके पर तनाव शांत हो गया

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें