कानपुर में गरजी राष्ट्रसेवा की हुंकार!

भारतीय रक्षक पार्टी और धर्म प्रसार जन कल्याण समिति (NGO) के मंच पर बड़ा ऐलान — निन्नी पांडे बने वरिष्ठ संरक्षक

कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाकर दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प

कानपुर (विशेष संवाददाता) क्रांतिधरा कानपुर के पी रोड स्थित रामबाग पार्क (नियर टूटी मस्जिद) में भारतीय रक्षक पार्टी एवं धर्म प्रसार जन कल्याण समिति (NGO) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जन-समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रखर समाजसेवी निन्नी पांडे जी को भारतीय रक्षक पार्टी का वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त कर पदभार सौंपा गया।
नियुक्ति के बाद निन्नी पांडे जी ने कहा कि कानपुर की वीर भूमि अमर क्रांतिकारियों की धरती है और राष्ट्रहित के लिए उसी जज्बे व समर्पण के साथ आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण तब रहा, जब निन्नी पांडे जी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाकर सम्मान, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया।
उन्होंने धर्म प्रसार जन कल्याण समिति द्वारा संचालित निशुल्क स्कूल के जरूरतमंद बच्चों से मुलाकात कर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं सुनाईं और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप मिश्रा ने बौद्धिक जागरूकता, एडवोकेट रुद्र सक्सेना ने कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों, पंडित गौरव शास्त्री ने सनातन एवं सांस्कृतिक मूल्यों तथा समाजसेवी अमित शुक्ला ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने पर विचार रखे।
बच्चों के भविष्य को संवार रहीं अध्यापिका नैंसी वर्मा एवं सह-अध्यापिका के योगदान की सराहना की गई। वहीं जमीनी स्तर पर सक्रिय सुजीत और कृष्णा की भूमिका को भी विशेष रूप से उल्लेखित किया गया।
समापन पर कार्यकर्ताओं, नागरिकों और स्कूली बच्चों ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक सहयोग और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने संगठन के सामाजिक सरोकारों और जमीनी सक्रियता का प्रभावी संदेश दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें