जन्माष्टमी पर्व शिवालय एवं थानों तथा प्रत्येक भक्तों के घरों में भगवान कन्हैया जन्मोत्सव में जय कन्हैया लाल की जय कारों की गूंज चहुओर उठी गूंज
कालपी (जालौन)। जन्माष्टमी पर्व पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से नगर के विभिन्न शिवालयों तथा थानों में स्थित मंदिरों एवं भक्तों के घरों में भगवान कृष्ण का दरबार सुशोभित तरीके से सजाया गया है वहीं दरबार में भक्तों की मौजूदगी में लगभग 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव उपरांत भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया नगर के राजघाट स्थित यमुना तट के समीप बिहारी मंदिर में इस वर्ष पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के निर्देश पर बिहारी दरबार बड़े सुशोभित तरीके सजाकर कृष्ण भगवान का जन्म सैकड़ो भक्तों की मौजूदगी में बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी क्रम में नगर के विभिन्न मोहल्ले में भक्तगणों ने अपने-अपने घर में भगवान कृष्ण दरबार सजा कर परिवार की उपस्थिति में जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी क्रम में पातालेश्वर मंदिर ढोरेश्वर मंदिर गणेश मंदिर बनखंडी मंदिर स्थित भगवान कृष्ण का दरबार सुशोभित तरीके से सजाकर मौजूद भक्तों ने बड़े धूमधाम से पर्व को मनाया मौजूद भक्तों ने भगवान कृष्ण दरबार पर माथा टेक कर स्वयं एवं परिवार खुशहाली हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भक्तगणों ने प्रसाद लेकर अपने व्रत को समाप्त कर अपने-अपने घरों में भोजन ग्रहण किया नगर में चहुंओर जय कन्हैया लाल की ध्वनि गूंजती हुई नगरी सुशोभित होकर रोमांचक हुई मौजूद भक्तगणों में पालिका प्रधान लेखाकार हरि भूषण सिंह चौहान आर आई अजीत सिंह यादव लिपिक शिशुपाल सिंह उर्फ पप्पी यादव सरफराज खान उर्फ बाबा रमेश कुमार यादव ठेकेदार अभिषेक तिवारी दानिश कुरेशी नीलू मिश्रा राजेंद्र यादव देवेश सक्सेना रविंद्र कोरी कन्हैया बिश्नोई महेश मुनीम आशीष यादव रविंद्र यादव राजेंद्र पोरवाल गंगाराम प्रजापति एवं सभासद आदि हजारों लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










