कालपी (जालौन)। तरीबुल्दा निवासी सभासद प्रतिनिधि आशुतोष यादव उर्फ राणा को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अनुमोदन मिलने पर लोहिया बाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय सचिव ताजपोशी मिलते ही मौजूद समर्थक खुशी में झूमते हुए नजर आए।
बताते चलें कि आशुतोष यादव उर्फ राणा सपा पार्टी में सम्मिलित होने के उपरांत उन्होंने पार्टी के प्रति लग्न शीलता से पार्टी के कार्यों को अंजाम देने पर यह सिला प्राप्त हुआ है उनकी कार्य शैली को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संज्ञान में लेकर लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्देश देकर आशुतोष को अच्छे पद पर समायोजित करने के लिए हरी झंडी दी गई थी वहीं लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सपा सुप्रीमो से अनुमोदन लेकर आशुतोष को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत कर आदेश की एक प्रति दायित्व की जिम्मेदारी सौंपते हुए भेजी गई जैसे ही आशुतोष को राष्ट्रीय सचिव की ताजपोशी मिली तो उन्होंने एक भेंट में अवगत कराया कि जिस विश्वास के तहत सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश एवं अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव जो मुझे राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है मैं सदैव पार्टी के हित पर कार्यों को अंजाम देकर दिनों दिन पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा साथ में सपा सुप्रीमो एवं लोहिया बाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशों में सदैव खरा उतरूंगा उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान कर उनकी सेवा में सदैव समर्पित रहूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










