कालपी जालौन – कालपी के मोहल्ला मिर्जा मंडी निवासी संदीप प्रणामी ने अवगत कराया कि मेरा छोटा भाई शिवम प्रणामी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी हैदराबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था जिसको पास कर ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की उसकी इस उपलब्धि से मैं ही नहीं बल्कि मेरा पूरा परिवार एवं नगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है हैदराबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह में मैं एवं मेरे माता पिता गए हुए थे जिसमें मेरे भाई को पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान की गई मंच पर भाई को उपाधि प्राप्त करता देख मौके पर हम सभी भावुक हो गए शिवम प्रणति ने कहा कि यह सब मेरे परिवार एवं मेरे गुरुजनों के परिश्रम का परिणाम है जो मैं यह डिग्री प्राप्त कर रहा हूं उक्त खबर जैसे ही नगर वासियों को लगी तभी से घर पर बधाई देने का ताता लगा रहा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











