शिक्षक दिवस समारोह का जनपद कानपुर देहात में होगा सजीव प्रसारण

 

ईको पार्क के कम्युनिटी हॉल में 05 सितंबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम

कानपुर देहात। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में शिक्षक दिवस-2026 समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 05 सितंबर 2026 को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में ईको पार्क स्थित कम्युनिटी हॉल में दिनांक 05 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारयों,शिक्षकों एवं जनमानस की सहभागिता रहेगी तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें