कालपी (जालौन)। अदालत से आए हुए वारंट अभियुक्त को गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ने अदालत से आए हुए वारंट को कोतवाली कार्यालय से प्राप्त कर पुलिस बल के साथ गुरुवार के दिन मोहल्ला रामगंज मे गिरफ्तारी अभियान में जुटे हुए थे वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने उक्त मोहल्ले के निवासी वारंटी अभियुक्त शारुख खान पुत्र राजू को निज निवास दरवाजा के बाहर से गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया वहीं वारंट के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में भेज कर जेल भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












