जरसेन में कच्ची दीवार एवं छत गिरने की घटना पर प्रशासन तत्काल सक्रिय, पीड़ित परिवार को मिलेगी शीघ्र सहायता राशि

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 02 सितम्बर, 2026 को ग्राम जरसेन, थाना मूसानगर, तहसील भोगनीपुर में अत्यधिक वर्षा के कारण कच्ची दीवार एवं छत गिरने की दुःखद घटना घटित हुई। घटना में दीवार एवं छत के मलबे में दबने से कु० पलक पुत्री श्रीराम, उम्र 07 वर्ष तथा लविश पुत्र श्रीराम, उम्र 01 वर्ष की मृत्यु हो गई, जबकि श्रीराम पुत्र स्व० दुख्खीलाल, उम्र लगभग 40 वर्ष घायल हो गए।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही उप जिलाधिकारी भोगनीपुर एवं तहसीलदार भोगनीपुर तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते हुए घायल श्रीराम को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही, पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कानपुर देहात एवं उप जिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल श्रीराम के स्वास्थ्य एवं कुशल-क्षेम की जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील परिस्थिति में जिला प्रशासन पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा निर्धारित राहत सहायता राशि पीड़ित परिवार को शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अत्यधिक वर्षा के दौरान कच्चे, जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों से विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा दुर्घटना की आशंका होने पर तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें