दिए गए निर्देशों में समस्त लेखपाल अपनी जिम्मेदारी में खरे उतरे-अभिनव तिवारी
कालपी जालौन – तहसीलदार नायब तहसीलदारो की उपस्थिति तथा नवागंतुक उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक लेखपालों की मौजूदगी में साप्ताहिक बैठक आयोजित कर निर्देश दिए।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक बैठक पर अध्यक्षता करते हुए नवागंतुक उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों तथा लंबित मामलों सहित कार्यों को तहसील के समस्त लेखपाल समय से पूरा करें तथा अपने को कार्यवाही से बचाये उन्होंने कहा कार्यों के प्रति जिस लेखपाल ने लापरवाही की तो मैं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा।
तहसीलदार अभिनव तिवारी ने बैठक में मौजूद लेखपालों के पेच कसते हुए कहा कि जिन लेखपालों के पास आइजीआरएस शिकायत तथा अदालत से संबंधित कूरा बटवारा हदबंदी आदि फाइले लंबित चल रही है उन फाइलों पर रिपोर्ट लगा कर संबंधित पटलो में प्रस्तुत करने निर्देश दिए उन्होंने कहा की बैठक में जो दिशा निर्देश दिए जाते हैं सभी लेखपाल साक्षरता से पालन कर अपने कार्यों के प्रति करने पर खरे उतरने के निर्देश दिए कार्य करने के प्रति किसी भी लेखपाल ने उदासीनता की ऐसे जिम्मेदार लेखपाल की खैर नहीं होगी बैठक में मौजूद नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू राजस्व निरीक्षक कुंवर हरेंद्र सिंह रामचंद्र राजेंद्र सोनी प्रमोद द्विवेदी सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में छविनाथ सिंह पाल जयपाल सिंह पाल अमित यादव अभिषेक विभा पल्लवी श्रीवास्तव प्रिया सिंह चौहान शिवमंगल पाठक जितेंद्र राजपूत राहुल कुमार विद्यासागर आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











