बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना पुलिस चौकी अंतर्गत कुरसौली नहर पुल स्थित मार्केट में एक दुकानदार व ग्राहक के बीच विवाद हो गया था।
ग्राहक ने पुलिस से शिकायत की।
जिस पर मंधना चौकी के एक दरोगा मौके पर गए और दुकानदार को पकड़ कर ले आए
इसी बीच दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
दुकानदार के परिजन बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के पास गए और समझौता हो जाने की बात विधायक से बताई जिस पर विधायक ने मंधना पुलिस चौकी में फोन कर हिरासत में बैठे दुकानदार को छोड़ने की बात कही।
किंतु मंधना पुलिस चौकी के दरोगा ने दुकानदार के परिजनों से युवक को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगी और दुकानदार को रिश्वत न देने पर पूरी रात चौकी पर बैठाये रखा।
थक हारकर दुकानदार के परिजनों ने दरोगा को ₹4000 रिश्वत दी जिसके बाद दरोगा ने युवक को छोड़ दिया।
जिसकी शिकायत अगले दिन दुकानदार के परिजनों ने विधायक सांगा से की,
जिस पर विधायक सांगा आग बबूला हो गए और उन्होंने फोन पर दरोगा को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल दुकानदार को पैसे वापस नं करने पर दरोगा के खिलाफ रिश्वत का मुकदमा लिखाकर जेल भिजवाने की धमकी दी ।
जिस पर दरोगा ने दुकानदार के घर जाकर उसे दूसरे दिन रिश्वत के रुपए वापस किए।











