भोगनीपुर विधानसभा में निकलेगी विशाल बाइक रैली

कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में किसान कांग्रेस 13 सितंबर रविवार किसान न्याय एवं अधिकार यात्रा के तत्वाधान में हर जाति हर समुदाय एवं हर वर्ग के किसानों के अधिकारों को बुलंद करने के लिए विशाल बाइक रैली निकालेगी। किसान कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में रैली निकलेगी ग्राम गोगुमऊ से शुरू होकर नबीपुर तक करीब 20 किलोमीटर चलेगी।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे |
रैली में ड्रोन के माध्यम से पुष्प बरसा होगी रास्ते में रैली का कई जगह स्वागत भी किया जाएगा नेता मोहित यादव लोगों से जनसंपर्क करते हुए गुजरेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे पहले भी सड़क खाद बिजली जैसी समस्याओं पर वो धरना प्रदर्शन कर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज उठाते रहे आज भी किसानों नौजवानों की आवाज बुलंद कर रहे नेता मोहित यादव का कहना है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंहगाई और भ्रष्टाचारी से परिस्थितियां बदहाल हो चुकी है अब जनता इन लोगों से त्रस्त हो चुकी है आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन होगा |

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें