कानपुर देहात – थाना रूरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी और गलत बैंक खाते में भेजी गई धनराशि से जुड़े तीन मामलों में कुल ₹63,349 शिकायतकर्ताओं के खातों में वापस कराए।
पहले मामले में रामनगर निवासी सौरभ द्विवेदी से स्टॉक मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ₹28,100 की साइबर ठगी की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई कर पूरी रकम वापस दिलाई।
दूसरे मामले में शास्त्री नगर, रूरा निवासी भगवत प्रसाद से लोन दिलाने का झांसा देकर ₹23,249 की ठगी की गई थी। थाना रूरा पुलिस ने बैंक से समन्वय कर पूरी धनराशि वापस कराई।
तीसरे मामले में ग्राम भटौली निवासी अमित कुमार शुक्ला से गलती से ₹12,000 दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर यह राशि भी वापस दिला दी।
तीनों मामलों में कुल ₹63,349 वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने थाना रूरा पुलिस का धन्यवाद दिया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि मोबाइल फोन खो जाए तो CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। वहीं, ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।










