कालपी जालौन – एक ग्राम में पति को पत्नी की मारपीट करना महंगा पड़ा वहीं हल्का इंचार्ज ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 वीएनएस के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक निर्देश पर हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम बरखेरा निवासी उदित कुमार पुत्र रामजीवन अपनी पत्नी को गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











