कालपी जालौन – ट्रक चालक 22 वर्षीय अमित पुत्र राकेश निवासी जनपद उन्नाव सोमवार की रात भोगनीपुर में अपने ट्रक पर वेल्डिंग कर रहा था उसी समय 11 हजार लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से जलकर घायल हुआ मौजूद परिचालक एवं साथियों ने घायल अवस्था से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अशोक चक्र ने घायल मरीज की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











