चौकी प्रभारी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर किया शांति भंग में चालान

कालपी (जालौन) एक ग्राम में दो लोगों को आपस में झगड़ा करना महंगा पड़ा वहीं चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 वीएनएस के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ गुरुवार के दिन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम सरसेला निवासी गण देवांश गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता गौरव पुत्र संतोष समेत दोनों लोग किसी मामले को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर कर दबोचते हुए कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें