शिकायतों के निस्तारण में किसी जिम्मेदार ने लापरवाही की तो खैर नहीं होगी-राजीव

कालपी (जालौन)। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी एवं जिले के अधिकारी तथा स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस आयोजित किया गया वही कुल 48 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में राजस्व संबंधित आधा दर्जन एवं अन्य शिकायतें समेत एक दर्जन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर एडीएम राजीव राज ने मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की एक-एक बात को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों से कहा कि फरियादियों के द्वारा जो शिकायतें प्रस्तुत की गई है मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ में जांच आख्या समय से तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने शिकायतों से संबंधित विभाग अध्यक्षों से कहा कि फरियादियों के द्वारा जो शिकायतें प्रस्तुत की गई है संबंधित अधिकारी तहसील की पटल से आज प्राप्त कर मौके में जाकर निस्तारण करने के उपरांत जांच आख्या सहित तहसील पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए फरियादियों में कालपी निवासिनी तर्लुम पत्नी इकबाल शाहीन पत्नी सगीर आदि महिलाओं ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि हम लोगों का समूह बनाकर समूह के नाम से हजारों से लेकर लाखों तक रुपए जमा कराए गए उक्त रूपयो को हजम करना चाहती है जमा किए हुए पैसा दिलाए जाने की मांग की काशी खेड़ा निवासी कृषकों ने भारी वर्षा से खरीफ की फसल नष्ट हो गई है मुआवजा दिलाए जाने की मांग की किला घाट निवासी रामकिशुन पुत्र नाथूराम ने शिकायत प्रस्तुत करके अवगत कराया कि मैं विकलांग हूं मेरा विकलांग प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना बनवाए जाने की मांग की आदि 48 शिकायत संबंधित विभागों की प्रस्तुत की गई मौके में 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया उपस्थित अधिकारियों में तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा सीओ राजेश कमल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद जिला परियोजना अधिकारी अखिलेश तिवारी डीएफओ प्रदीप कुमार डीडीओ निशांत पांडे जिला पंचायत अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद कृषि अधिकारी एसके उत्तम विद्युत अधिशाषी अभियंता पुष्पेंद्र जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव जिला पूर्व अधिकारी राजीव शुक्ला नायब तहसीलदारों में चंद्र मोहन शुक्ला मुकेश कुमार प्रिंस बाबू वीडियो कदौरा संदीप मिश्रा वीडियो महेवा अरुण कुमार सिंह शिक्षा विभाग से रंगनाथ चौधरी ईओ कालपी राम अचल कुरील विद्युत अवर अभियंता सत्य प्रकाश जल संस्थान अवर अभियंता वासिद अली कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी कदौरा थाना अध्यक्ष प्रबंधन सिंह सिरसा कलार थाना अध्यक्ष वरुण प्रताप थाना अध्यक्ष आटा अविनाश मिश्रा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें