कालपी (जालौन)। तहसील दिवस समापन उपरांत सीएमओ ने सीएचसी कालपी का अचानक निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए।
शनिवार के दिन 2 बजे उपरांत जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में कहा कि अपनी अपनी पटलों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज पर किसी भी लापरवाही को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा उन्होंने कहा सभी कर्मचारी अस्पताल में समय से आकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पटलों को सकुशल तरीके से संचालन करने के निर्देश दिए उन्होंने निरीक्षण दौरान सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर खुश हुए मौके में अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया डॉक्टर विशाल सचान डॉक्टर शेख डॉक्टर आदर्श गौतम दंत चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित सिंह महिला स्त्री रोग एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा सचान चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार फार्मासिस्ट कुलदीप सचान विनोद सचान अशोक कुमार संतोष सोनी रितिक प्रदीप कुमार राम संजीवन गुप्ता मोहिनी त्रिपाठी आदि कर्मचारी मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













