कालपी (जालौन)। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर कानपुर आगमन पर स्थानीय भाजपा युवा टीम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बताते चलें कि जनपद झांसी मुख्यालय से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत का काफिला हाईवे से चलकर जैसे ही दुर्गा मंदिर चौराहे हाईवे कालपी में आया वही पहले से उनके स्वागत में भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी विधानसभा कालपी सह संयोजक सोशल मीडिया आकाश द्विवेदी उर्फ छोटू विधायक अवनीश बाजपेई आकाश प्राणामी हेमंत तिवारी तेजस गुप्ता रुद्र पांडे ओम बाजपेई प्रहलाद अवस्थी विपिन साहू काकू माधव बाजपेई आदि युवा टीम ने माल्यार्पण कर अभूतपूर्व स्वागत किया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने स्वागत लेने के उपरांत युवा टीम के दुख दर्द को जाना उन्होंने मौजूद टीम को कहा कि संगठित होकर पार्टी के कार्यों को अंजाम देकर पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर न छोड़ेंने पर जोर दिया इसके उपरांत उनका काफिला कानपुर नगर की ओर कूच कर गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













