कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 479 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।














