बिहारी मंदिर में सैकड़ो भक्ति गणों ने उपस्थित होकर कृष्ण भगवान जन्मोत्सव मनाया तथा कीर्तन की गजलों को सुनकर हुए भाव विभोर

कालपी (जालौन)। मंदिर महंत एवं पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के सानिध्य में बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्म उपलक्ष में कानपुर के कलाकारों ने कीर्तन आयोजन कर मौजूद भक्तों के बीच समा बांधा।
शुक्रवार के दिन राजघाट स्थित यमुना तट समीप बिहारी मंदिर दरबार में महंत एवं पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में एवं सैकड़ो भक्तों की मौजूदगी में कानपुर से आई हुई कलाकारों की टीम ने कीर्तन का आयोजन किया वहीं मौजूद भक्तगण मंत्र मुग्ध हुए एवं अनेकों प्रकार की कीर्तनों को सुनकर भक्त गण ताली बजाने के लिए विवश हो गए मौजूद कलाकारों को भक्त गणों ने जमकर उत्साहवर्धन किया वही कीर्तन मंडल कलाकारों ने जमकर अपनी बाह वाई लूटी रात को 12 बजे महंत के द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान कृष्ण का जन्म होते ही मौजूद भक्तों ने जमकर ताली बजाकर भए प्रकट कृपाला की ध्वनि मंदिर एवं नगर में चहुओर सुशोभित होती हुई नजर आई मंदिर में भक्तगणों में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू सपा वरिष्ठ नेता विष्णु पाल सिंह उर्फ नन्नू राजा बसपा संभावित प्रत्याशी कुंवर वीरपाल सिंह दीपक धवन घुमंतू हसंतू संथा पूर्व अध्यक्ष जय खत्री वर्तमान अध्यक्ष राजेश पुरवार रविंद्र यादव आशीष यादव शरद तिवारी गंगा राम प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष राकेश पुरवार धर्मेंद्र पाल आदि सैकड़ो महिलाएं युवा पुरुष भक्तगण मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें