शिक्षक दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री हाउस अरेस्ट, कार्यकर्ताओं ने जताई एकजुटता

 

पुखरायां, कानपुर देहात। शिक्षक दिवस के अवसर पर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री को पुलिस प्रशासन ने उनके निज निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों को सम्मानित करने तथा जन पंचायत आयोजित करने की तैयारी थी। कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को मिलने के बाद पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया।

राघव अग्निहोत्री को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उनके निज निवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

इस दौरान राघव अग्निहोत्री ने कहा कि “पुलिस प्रशासन को आगे करके हमारे उद्देश्यों को रोका नहीं जा सकता। शिक्षक दिवस के अवसर पर भले ही प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित नहीं करने दिया गया, लेकिन हम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य जारी रखेंगे।” उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और शिक्षकों का सम्मान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है और दीपक के समान होता है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। शिक्षकों के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही देश और प्रदेश का समुचित विकास संभव है।

हाउस अरेस्ट के बावजूद राघव अग्निहोत्री ने अपने निज निवास पर वरिष्ठ शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के अध्यापक चंद्रेश तिवारी, अनुज अग्निहोत्री, विजय बहादुर, प्रकाश अवस्थी, ज्ञान सिंह यादव, सत्येंद्र यादव, माधव सिंह यादव दिनेश चंद्र मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु भी अपने समर्थकों के साथ राघव अग्निहोत्री के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और राघव अग्निहोत्री के साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष रामावतार यादव, प्रदेश सचिव काशिफ खान, जोन इंचार्ज ओवैस दीवान, हनुमान सिंह चौहान, डाक बाबू यादव, विजय बहादुर सिंह चौहान, विधानसभा सचिव विजय शर्मा, रमेश संखवार, प्रदेश सचिव तारिक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें