कानपुर देहात। पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. दीप्ति शुक्ला, फार्मासिस्ट शेष विजय सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया। पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण और कल्याण को बढ़ावा देना रहा।













