मेघगर्जन, वर्षा एवं वज्रपात से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील

 

जनपद में आपदा संबंधी त्वरित सहायता एवं सुरक्षा-बचाव हेतु जनपद स्तरीय टोल-फ्री नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 9044070030 एवं 9454416429 सक्रिय

कानपुर देहात। जिला प्रशासन ने मेघगर्जन, वर्षा एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए जनपदवासियों से सतर्क रहने तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि सावधानी एवं पूर्व तैयारी से वज्रपात के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
प्रशासन द्वारा नागरिकों को सलाह दी गई है कि खुले में होने पर तत्काल किसी पक्के मकान में शरण लें। खिड़कियों, दरवाजों, बरामदे एवं छत से दूर रहें तथा बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। बिजली के उपकरणों अथवा तारों के संपर्क से बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को दूर रखें। तालाब एवं जलाशयों से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
वज्रपात के दौरान समूह में खड़े होने के बजाय अलग-अलग स्थान पर रहने, बिजली एवं टेलीफोन के खंभों, तार की बाड़, मशीन आदि से दूर रहने तथा धातु से बने कृषि यंत्र एवं अन्य वस्तुओं से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। आकाशीय बिजली से घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाने की अपील की गई है। किसी व्यक्ति के वज्रपात की चपेट में आने पर 112 पर कॉल कर उसे यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी गई है। पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर बांधने को कहा गया है।
क्या न करें
जर्जर अथवा पुराने मकानों में शरण न लें।
ऊंची इमारतों वाले क्षेत्रों में शरण न लें।
बच्चों को तालाब एवं जलाशयों के पास न जाने दें।
बिजली एवं टेलीफोन के खंभों के नीचे शरण न लें।
पैदल चलते समय धातु की डंडी वाली छतरी का प्रयोग न करें।
घर के अंदर रहते समय पानी के नल, फ्रिज, टेलीफोन आदि को न छुएं।
आसमान साफ होने तक घर के अंदर ही रहें।
बाहर रहने की स्थिति में धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें।
प्रशासन ने नागरिकों से स्थानीय रेडियो एवं अन्य संचार माध्यमों से मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करते रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
नोट: जनपद में आपदा संबंधी त्वरित सहायता एवं सुरक्षा-बचाव हेतु जनपद स्तरीय टोल-फ्री नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 9044070030 एवं 9454416429 सक्रिय हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें