कालपी (जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के निर्देश पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा शाखा प्रबंधकों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई बीते दिन तहसील कालपी कार्यालय में आयोजित बैठक पर एसडीम अमित शेखर ने मौजूद शाखा प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन शाखाओ में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों के ऋण उपलब्ध कराने के लिए 1527 फॉर्म भेजे गए हैं बैंक से संबंधित शाखा प्रबंधको ने 1409 फॉर्मो की स्वीकृत कर लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है जिसमें 118 फार्म लंबित चल रहे हैं लंबित चल रहे फार्मो को शीघ्र स्वीकृत कर लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए सरकार के आदेश के तहत फुटपाथ लाभार्थियों को शाखा प्रबंधकों न ऋण उपलब्ध कराने में यदि देरी की ऐसे शाखा प्रबंधक की खैर नहीं होगी नगर पालिका परिषद कालपी योजना से संबंधित लिपिक इरफान मंसूरी ने कहा कि सिर्फ हमारे 118 फार्म लंबित चल रहे हैं जो भी फॉर्म लाभार्थियों के द्वारा पालिका में जमा किए जाते हैं उनको संबंधित शाखों में ऋण उपलब्ध कराने के लिए भेज देते हैं बैठक में मौजूद भारतीय स्टेट बैंक कालपी शाखा प्रबंधक आशीष यादव इंडियन शाखा इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक धीरज राजपूत केनरा बैंक शाखा प्रबंधक अविनाश प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














