ऐरवाकटरा, औरैया। जनपद औरैया के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुकरकाट में आज सुबह नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। थाना प्रभारी गंगा दास गौतम के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति को बिगड़ने से बचाया और मामले को शांत कराया।
कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के संबंधित लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 151 (शांति भंग) के तहत चालान कर सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का साफ संदेश है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट गौरव कुमार पोरवाल













