एसडीएम ने नगर पंचायत में गंदगी पाए जाने पर भड़क उठे तथा बेहतर सफाई कराने के दिए निर्देश

कालपी (जालौन) उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी ने कदौरा नगर पंचायत में अचानक पहुंचे वहीं निरीक्षण दौरान गंदगी पाए जाने पर मौजूद कर्मचारियों से नाराज़गी जाहिर की तथा मौजूद सफाई निरीक्षक को फटकार लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिए।
गुरुवार की शाम उप जिलाधिकारी अमित शेखर जैसे ही अचानक नगर पंचायत कदौरा में पहुंचे वहीं मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया उन्होंने पूरे नगर पंचायत में चारों तरफ भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया भ्रमण दौरान सर्वाधिक गंदगी पाए जाने पर मौजूद जिम्मेदार को फटकार लगा सफाई करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से कहा कि गंदगी से ही संचारी रोग फैलता है रोग को दूर भगाने के लिए बराबर अभियान चल रहा है इसलिए कमरों से लेकर मकान के आसपास तथा कार्यालय से लेकर आसपास जगह में बेहतर सफाई कराये तथा नाली में जल भराव न हो पानी की निकासी कराये यदि कहीं भी जल भराव होता है ऐसे पानी को कटान कर पानी निकलवाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यदि मैं दोबारा आया यदि नगर पंचायत कार्यालय से लेकर नगर के मोहल्लों में कहीं भी गंदगी पाई गई सफाई निरीक्षक एवं सफाई कर्मी दंड पाने को तैयार रहें गंदगी मिलने पर किसी भी सूरत में जिम्मेदार को बक्सा नहीं जाएगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें